सरायकेला/ Pramod Singh गौड़ सेवा संघ केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 16 नवंबर, रविवार को राजनगर के बड़ा सिजुलता स्थित संघ के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की जाएगी. इसकी जानकारी गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय महासचिव पितोवास प्रधान ने दी.

उन्होंने बताया कि बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें संघ के अध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति और मनोनयन पर विचार-विमर्श किया जाएगा. इसके अलावा संगठन की सामाजिक गतिविधियों को प्रखंड स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने को लेकर भी चर्चा की जाएगी.
गौरतलब है कि हाल ही में संघ के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक और उपाध्यक्ष नीलसेन प्रधान के निधन के बाद ये पद रिक्त हैं, जिनकी नियुक्ति संगठन के लिए अत्यंत आवश्यक है.
महासचिव पितोवास प्रधान ने सभी केंद्रीय पदाधिकारियों, जिला समिति के पदाधिकारियों, पदेन सदस्यों और कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों से बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
