सरायकेला: अफीम की अवैध खेती को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से सरायकेला- खरसावां पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “प्री कल्टीवेशन ड्राइव” के तीसरे चरण के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने अफीम प्रभावित इलाकों में ग्राम सभाएं आयोजित कर स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों और युवाओं को नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रेरित किया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि वे अब कभी भी अफीम की अवैध खेती नहीं करेंगे और वैकल्पिक फसलों की ओर अग्रसर होंगे.
शुक्रवार को कुचाई थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव, दलभंगा ओपी क्षेत्र के रुगुडीह गांव, ईचागढ़ थाना के बड़ा आमड़ा गांव और कांड्रा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जंगलीखास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए.
संबंधित थाना प्रभारियों ने स्थानीय भाषा में अफीम की खेती के दुष्परिणामों और इसके खिलाफ कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. साथ ही छात्रों और ग्रामीणों को अफीम की खेती छोड़कर सब्ज़ी, अनाज और अन्य वैकल्पिक कृषि अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया.
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आपातकालीन सेवाओं हेतु डायल-112 की जानकारी भी दी और अफीम मुक्त समाज के निर्माण में सभी से सहयोग की अपील की.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
