सरायकेला: नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने झारखंड सरकार के राजस्व सचिव को पत्र लिखकर सरायकेला अंचल कार्यालय की समस्याओं पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने मांग की है कि सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी के स्थान पर स्थायी अंचल अधिकारी की नियुक्ति की जाए और तब तक किसी अन्य पदाधिकारी को प्रभार सौंपा जाए.

मनोज चौधरी ने पत्र में उल्लेख किया है कि पिछले डेढ़ माह से अंचल अधिकारी के पद के रिक्त रहने के कारण विद्यार्थी और आमजन दोनों ही परेशान हैं. उन्होंने बताया कि अंचल कार्यालय सरायकेला में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, भूमि दाखिल- खारिज और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आते हैं, परंतु अंचल अधिकारी की अनुपस्थिति में उनके कार्य लंबित पड़े हैं.
उन्होंने कहा कि “आमजन और विद्यार्थी प्रतिदिन अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है.” मनोज चौधरी ने आगे कहा कि यदि किसी अधिकारी को अस्थायी रूप से प्रभार भी दिया जाए, तो डिजिटल सिग्नेचर तैयार होने में कुछ दिन लगेंगे, जिससे कार्य फिर भी प्रभावित रहेंगे.
उन्होंने राजस्व विभाग से तत्काल पहल करते हुए सरायकेला अंचल में अधिकारी की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
