सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइटों की मरम्मती का काम आखिरकार शुरू हो गया है. उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को बिरसा चौक से लाइटों की मरम्मती कार्य की शुरुआत हुई.

इस संबंध में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह समाजसेवी मनोज चौधरी ने बताया कि उन्होंने खराब लाइटों की शिकायत उपायुक्त से लिखित रूप में की थी, जिसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए काम शुरू कराया। मनोज चौधरी ने उपायुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “लंबे अरसे बाद जेआरडीसीएल कुंभकर्णी नींद से जागा है। लाइटों के दुरुस्त होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोग सुरक्षित अपने घरों तक पहुंच सकेंगे”.
उन्होंने आगे चौका-चाईबासा जर्जर रोड की स्थिति पर भी चिंता जताई। चौधरी ने बताया कि उन्होंने रांची जाकर विभागीय सचिव और जिला प्रशासन पर इस रोड की मरम्मती के लिए दबाव बनाया था। आंदोलन और जनदबाव के बाद मरम्मती कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन दो-चार दिन में ही रोक दिया गया.
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग द्वारा जल्द चौका-चाईबासा रोड की मरम्मती फिर से शुरू नहीं की गई, तो 15 नवंबर के बाद जोरदार आंदोलन किया जाएगा.
Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
