सरायकेला: वर्तमान फसलीय वर्ष में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के उद्देश्य से सरायकेला- खरसावां पुलिस द्वारा प्री- कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिला पुलिस विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती की रोकथाम और वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को जागरूक कर रही है.

अभियान के तीसरे चरण के दौरान मंगलवार को कुचाई थाना अंतर्गत कुचाई चौक में, दलभंगा ओपी अंतर्गत सियाडीह गांव में, खरसावां थाना अंतर्गत चिरुबेड़ा गांव में और ईचागढ़ थाना अंतर्गत गौरांगकोचा गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. इन ग्राम सभाओं में स्थानीय ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध से संबंधित विषयों पर जानकारी दी गई.

संबंधित थाना प्रभारी अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव और इसके विरुद्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. जागरूकता अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने अफीम की खेती नहीं करने की शपथ ली. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया.
इसके साथ ही, लोगों को आपातकालीन परिस्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 सेवा की जानकारी भी दी गई. सरायकेला- खरसावां पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि इस तरह के जनजागरूकता अभियान से जिले में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने में प्रभावी सफलता प्राप्त होगी.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
