सरायकेला/Promod kumar भाजपा नेता सुमित चौधरी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता से आग्रह किया कि शहरी क्षेत्र में कई कॉलोनियों में बांस के सहारे तार झूल रहे हैं, जिन्हें ठीक करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना के तहत शहरी क्षेत्र में नई कॉलोनियों में विद्युत खंभा लगाया जाना है.

भाजपा नेता ने बताया कि कई क्षेत्रों में लोग बांस के सहारे बिजली का कनेक्शन ले रहे हैं, जो जानलेवा स्थिति पैदा कर रहा है। उन्होंने विद्युत अभियंता से आग्रह किया है. भाजपा नेता ने बताया कि मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में खंभा लगवाने की आवश्यकता है. जिसमें साथवा कॉलोनी में अतुल अग्रवाल के घर से पांडा के घर तक. हंसऑडी कॉलोनी में गदाधर सतपति के घर से कृष्णा नायक के घर तक. इंद्रटांडी मोहल्ले में अनमोल के घर से दिलीप पति के घर के आगे तक.
शिशु मंदिर कॉलोनी में दीपक साहू के घर से बुद्धू मंडल के घर तक. शिशु मंदिर के पीछे से तारक महापात्र के घर तक भाजपा नेता ने कहा कि इन क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ता बांस के सहारे कनेक्शन लिए हुए हैं और नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं. उन्होंने विद्युत अभियंता से इन क्षेत्रों में यथाशीघ्र खंभा लगवाने का आग्रह किया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
