सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी के चेतानपुरा गांव में एक पानी के चलते साला ने अपने जीजा और बहन पर चाकू से हमला कर दिया. जीजा और बहन को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां से जीजा को प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है और बहन का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना सुबह करीब 9 बजे की है.

डोलानडीह गांव निवासी कुश पाड़ेया अपनी पत्नी बुधनी के साथ खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान बुधनी का भाई बासिल मेलगांडी किसी बात को लेकर नाराज हो गया और खेत में पानी बंद करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बासिल ने गुस्से में आकर सब्जी काटने वाले चाकू निकाल लिया. उसने पहले अपने जीजा कुश पाड़ेया और फिर बहन बुधनी पर हमला कर दिया.
इस बीच उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को हमलावर के चंगुल से छुड़ाया. घायल दंपति को तुरंत सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कुश पाड़ेया की हालत गंभीर बताते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया. वहीं उसकी पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

इस संबंध में सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि जीजा और साला एक ही साथ रहते थे. उनका सुबह में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें साल सब्जी काटने वाले चाकू से अपने जीजा और बहन पर हमला कर दिया है. जिसमें साल को कुछ ज्यादा छोटे आई हैं जिसका सदर स्थान इलाज करा कर जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है उसकी स्थिति सामान्य है. आरोपित साल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
