सरायकेला: सरायकेला के भाजपा नगर मंत्री सुमित चौधरी ने बुधवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है.ज्ञापन के माध्यम से श्री चौधरी ने सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में कचरा उठाव करने वाली कंपनी के खिलाफ जांच करने की मांग की है.कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 11 वार्ड हैं.कंपनी द्वारा प्रतिदिन नगर क्षेत्र से डोर टु डोर जाकर कचरा उठाने के लिए छह गाड़ी को काम पर लगना है.लेकिन कंपनी द्वारा मात्र दो गाड़ी से ही कचरा का उठाव कराया जा रहा है जो कि कंपनी के नॉर्म्स के खिलाफ है.कहा कि कंपनी की गाड़ी एक वार्ड में सप्ताह में एक बार जाकर नप द्वारा रखे गए कूड़ेदान से कचरा उठाव करता है.

इससे नगर क्षेत्र में एक सप्ताह में कचरे का अंबार लग जाता है.उन्होंने कहा कि सरायकेला के इंद्रटांडी में कचरा उठाने वाली सात गाड़ियां मेंटेनेंस के अभाव में सड़ रही हैं.उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों को खरीदने में जनता की कमाई के लाखों रुपए लगे हैं लेकिन इससे जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है.श्री चौधरी ने उपायुक्त से नगर पंचायत क्षेत्र में कचरा उठाव करने वाली कंपनी के खिलाफ जांच करते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
