सरायकेला: वर्षों से बंद पड़े विभिन्न कला केंद्रों के संचालन को लेकर गुरुवार को जामडीह छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों एवं नृत्य गुरुओं की एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का संचालन सरायकेला आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज चौधरी ने किया.

मनोज चौधरी ने कहा कि कला और संस्कृति किसी क्षेत्र की आत्मा होती है, और मनुष्य का अस्तित्व अपनी आत्मा के बिना अधूरा है. उन्होंने कहा कि बंद पड़े तीनों छऊ शैलियों के कला केंद्रों को पुनः संचालित कर छऊ कला को पुनर्जीवित करना उनका लक्ष्य है. उन्होंने कलाकारों से एकजुट होकर कला के उत्थान के लिए कार्य करने की अपील की.
बैठक के दौरान कलाकारों ने पूर्व की भांति सरायकेला, खरसावां और मानभूम कला केंद्रों के पुनः संचालन की मांग की. साथ ही कलाकारों के मानदेय में वृद्धि, पोशाक और वाद्य यंत्र की व्यवस्था, कला केंद्रों की मरम्मत सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए.
सरायकेला से आए प्रतिनिधिमंडल ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही एक टीम कला निर्देशक से मुलाकात कर सभी बंद पड़े कला केंद्रों को पुनः प्रारंभ करने का प्रयास करेगी. बैठक की अध्यक्षता संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी बृजेंद्र पटनायक ने की.
समारोह को सरायकेला आर्टिस्ट एसोसिएशन के सचिव सुदीप कुमार कवि और खरसावां छऊ के संचालक मोहम्मद दिलदार ने भी संबोधित किया. इस दौरान वरिष्ठ वाद्य कलाकार संतोष कुमार कर, परेश पारित, कार्तिक कुमार महतो, गुरु चंडी महतो, ललित महतो सहित कई गुरु और कलाकार उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
