सरायकेला/ Pramod Singh भाजपा नेता सुमित चौधरी ने सरायकेला अंचल कार्यालय में जाति, आवासीय और इनकम प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत की है. उन्होंने बताया कि लगभग एक महीने से अंचल कार्यालय का प्रभार प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के पास है. प्रभार में रहने के कारण विभागीय कार्य ठप पड़े हुए हैं.

सुमित चौधरी ने कहा कि सरायकेला नगर और प्रखंड के लोग प्रतिदिन अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं. उन्होंने इसकी शिकायत जिले के उपायुक्त से की है. उपायुक्त ने जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है.
भाजपा नेता ने बताया कि जाति, आवासीय और इनकम सर्टिफिकेट जारी करने के लिए अंचल अधिकारी का डिजिटल हस्ताक्षर आवश्यक होता है. लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर तैयार नहीं किया जा सका है. यह विभागीय उदासीनता को दर्शाता है. इसके कारण स्थानीय लोग परेशान और लाचार हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
