सरायकेला: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र स्थित मंजगांव, टोला जोजोबेरा में गुरुवार को उत्पाद विभाग ने अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की. यह कार्रवाई उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर तथा उत्पाद विभाग के अधीक्षक सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई.

गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी के दौरान 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई. वहीं लगभग 300 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
अड्डा संचालक बंगरू टुडू के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
