सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता मनोज चौधरी ने भारत सरकार के रेल मंत्रालय के दक्षिण पूर्व रेलवे जोनल के परामर्शदात्री (ZRUCC) द्वारा आयोजित बैठक में सरायकेला जिला मुख्यालय को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मांग उठाई. यह बैठक होटल ताज बंगाल, कोलकाता में आयोजित की गई थी.

बैठक में मनोज चौधरी ने बताया कि सरायकेला जिला मुख्यालय का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है, लेकिन रेलवे कनेक्टिविटी न होने के कारण शिक्षण, मेडिकल और व्यापार से जुड़े सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरायकेला झारखंड की कला-संस्कृति की राजधानी है और यहां से निकला वैश्विक छऊ नृत्य न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है.
मनोज चौधरी ने यह भी कहा कि रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की आवश्यकता इसलिए है ताकि जिले के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके. जिले में एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद मजदूरों को परिवहन सुविधा न होने के कारण लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. उन्होंने चाईबासा कमिश्नरी मुख्यालय में रेलवे सुविधाओं की भी मांग की और कहा कि पैसेंजर यार्ड (टर्मिनल) का निर्माण अति आवश्यक है ताकि टाटानगर स्टेशन का लोड कम हो सके और टाटानगर से चलने वाली कुछ ट्रेनें चाईबासा से संचालित की जा सकें. बैठक में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, प्रताप सारंगी, ज्योतिर्मय सिंह महतो, कई विधायक, रेलवे अधिकारी और ZRUCC के सदस्य उपस्थित थे. मनोज चौधरी ने जोर देकर कहा कि सरायकेला और चाईबासा के लोगों को रेलवे सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास और तेज़ हो सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
