सरायकेला: जिला चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने राज्य में विधि- व्यवस्था और अपराध की रोकथाम हेतु डीजीपी द्वारा आयोजित वृहद वर्चुअल बैठक में जिला का प्रतिनिधित्व किया.

फेडरेशन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की पहल पर यह बैठक राज्य के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और चैंबर प्रतिनिधियों के साथ आयोजित की गई. बैठक में प्रत्येक जिले के पुलिस अधीक्षक और चैंबर के अध्यक्ष व महासचिव ने अपने जिलों में उत्पन्न समस्याओं, विधि-व्यवस्था और अपराध के मामलों पर डीजीपी को विस्तृत जानकारी दी.
सरायकेला चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन से पुलिस और व्यापारी समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा. उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में भी समय-समय पर इस तरह की बैठकें आयोजित की जाएं, जिससे अपराध की रोकथाम और व्यापारिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
