सरायकेला/ Pramod Singh संत फ्रांसिस डी सेल्स स्कूल की छात्राओं ने शुक्रवार को सरायकेला थाना परिसर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया. छात्राओं ने थाना प्रभारी विनय कुमार सहित पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनका आशीर्वाद लिया.

थाना प्रभारी ने बच्चियों को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें. पुलिस हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर है. कार्यक्रम में विद्यालय के फादर रमेश, शिक्षिकाएं और पुलिस कर्मी मौजूद थे. सभी ने रक्षाबंधन का त्यौहार उत्साह और प्रेम के साथ मनाया. छात्राओं ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर उन्हें अपना भाई बनाया. यह भावपूर्ण दृश्य देखकर सभी के चेहरे खिल उठे. इस अवसर ने भाई- बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन को एक नई सामाजिक परिभाषा दी. कार्यक्रम ने पुलिस और समाज के बीच विश्वास और संबंध को और मजबूत करने का संदेश दिया.

