सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर दुर्गा पूजा से पहले जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में नीमडीह थाना पुलिस ने मंगलवार को तेतलो गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली अंग्रेजी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया.

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में छापामारी की गई. मौके से निरंजन गोराई और प्रकाश कुमार गुप्ता को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब और निर्माण में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया.
गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए यहां नकली शराब तैयार की जा रही थी और इसे नीमडीह और चांडिल क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था. पुलिस ने नीमडीह थाना कांड संख्या 53/2025 दर्ज कर लिया है और मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
बरामद सामान
112 बोतल McDowell’s No-1 Luxury (375 एमएल).
125 बोतल McDowell’s No-1 Luxury (180 एमएल).
61 बोतल Iconiq White (375 एमएल).
160 बोतल Iconiq White (180 एमएल).
करीब 100 लीटर स्प्रिट, बोतल के ढक्कन, स्टिकर, लेबल, स्टीकर पर झारखंड सरकार का लोगो और क्यूआर कोड.
बजाज मैक्सिमा टेम्पू (रजिस्ट्रेशन नंबर JH05DU-1845) समेत अन्य सामान.

पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि दुर्गा पूजा के दौरान अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
