सरायकेला: समाहरणालय सभागार में शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 54वीं राष्ट्रीय जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप 2025 का पोस्टर अनावरण किया. यह कार्यक्रम “DISHA” की बैठक से पूर्व आयोजित हुआ. इस अवसर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई, इचागढ़ विधायक सविता महतो, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

यह चैम्पियनशिप 16 से 24 दिसम्बर 2025 तक वेव इंटरनेशनल, असानबनी (NH-33) में आयोजित होगी. यह प्रतियोगिता एशियन व वर्ल्ड यूथ शतरंज चैम्पियनशिप 2026 के लिए चयन प्रतियोगिता के रूप में भी होगी.
कार्यक्रम के दौरान सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की धरती प्रतिभाओं की भूमि रही है. शतरंज जैसे बौद्धिक खेल से युवा वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहे हैं. इस आयोजन से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाने का अवसर मिलेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल करने का प्रयास करेंगे. साथ ही सरायकेला में जनजातीय शतरंज अकादमी की स्थापना के लिए हर संभव सहयोग देने की घोषणा की.
इस दौरान जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव अजय कुमार, संरक्षक अरुण पाठक और राजेश झा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे. आयोजन का संचालन जिला शतरंज संघ द्वारा, अखिल झारखंड शतरंज संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है तथा इसे भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय का सहयोग प्राप्त है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
