सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चुनाव चिन्ह के रूप में “बक्सा” आवंटित किया गया है. चुनाव चिन्ह मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और प्रचार अभियान को तेज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

निर्वाचन कार्यालय में संपन्न हुई प्रक्रिया के दौरान सुमित कुमार चौधरी को आधिकारिक रूप से बक्सा चिन्ह प्रदान किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बक्सा चिन्ह जनता के भरोसे, विकास की योजनाओं और पारदर्शी व्यवस्था का प्रतीक बनेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि नगर की जनता बदलाव के पक्ष में है और उन्हें व्यापक समर्थन मिलेगा.
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सुमित कुमार चौधरी डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं. समर्थकों का कहना है कि इस बार सरायकेला नगर पंचायत में नई सोच और नई दिशा को प्राथमिकता मिलेगी.
नगर पंचायत चुनाव में अब मुकाबला और भी रोचक हो गया है और सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं.

