सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत चुनाव 2026 की आहट के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वार्ड संख्या 9 के अंतर्गत आने वाले तेली साई इलाके में चुनावी माहौल बनता नजर आ रहा है. इसी कड़ी में व्यवसायी कालीचरण साहू ने वार्ड संख्या 9 से अपनी दावेदारी पेश करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है.

कालीचरण साहू ने 24 जनवरी से सघन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि वार्ड की सीट सामान्य श्रेणी की है और वे एक बेटे और भाई के रूप में जनता के बीच जाकर समर्थन और आशीर्वाद मांगेंगे.
कालीचरण साहू ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी. वे घर- घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और जनसेवा के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे. उनकी दावेदारी के ऐलान के बाद स्थानीय युवाओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. वार्ड 9 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में चुनावी हलचल और बढ़ने की संभावना है.

