सरायकेला: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 से प्रत्याशी उत्तम कुमार मोहंती ने पहली जीत दर्ज की है. मतगणना में उन्हें कुल 195 वोट प्राप्त हुए. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश कुमार मोहंती को 119 वोट मिले. इस तरह उत्तम कुमार मोहंती ने 76 वोटों के अंतर से जीत हासिल की.

विज्ञापन
मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिणाम की घोषणा की गई. जीत की सूचना मिलते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया. हालांकि प्रशासन ने विजयी प्रत्याशी और समर्थकों से संयम बनाए रखने की अपील की है. बताया जा रहा है कि वार्ड 1 में मुकाबला कड़ा माना जा रहा था, लेकिन अंततः उत्तम कुमार मोहंती ने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए जीत अपने नाम की.

विज्ञापन
