सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत कार्यालय के नए प्रशासक के रूप में सुधीर बोदरा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी योग्य लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

सुधीर बोदरा ने कहा कि वे नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. उनका उद्देश्य है कि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिले और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो. उन्होंने यह भी कहा कि वे लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनेंगे.
गौरतलब है कि पूर्व प्रशासक शशि शेखर सुमन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उनका स्थानांतरण कर दिया गया था. इसके बाद यह पद रिक्त था. सुधीर बोदरा के पदभार ग्रहण करने के साथ नगर पंचायत क्षेत्र के विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं.

