सरायकेला: नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चल रही मतगणना के पहले दौर की गिनती पूरी हो गई है. पहले दौर में कुल 3097 मत वैध पाए गए हैं. घोषित आंकड़ों के अनुसार जलेश कवि को 435 मत, प्रताप आदित्य सिंहदेव को 553 मत, प्रदीप आचार्य को 38 मत, मनोज कुमार चौधरी को 818 मत, सनंद कुमार आचार्य को 667 मत, सनातन मुंडा को 309 मत तथा सुमित कुमार चौधरी को 677 मत प्राप्त हुए हैं.

विज्ञापन
पहले दौर की मतगणना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी से 141 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं.
अध्यक्ष पद के लिए एक और दौर की मतगणना शेष है. अंतिम परिणाम आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी. मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों और समर्थकों की नजरें अगले दौर के परिणाम पर टिकी हुई हैं.

विज्ञापन
