सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है. शनिवार को वार्ड पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों को आधिकारिक रूप से चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं. चुनाव चिन्ह मिलते ही उम्मीदवारों ने अपने- अपने वार्ड में प्रचार अभियान तेज कर दिया है.

निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया. चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया. अब सभी प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह के साथ घर- घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं और समर्थन जुटाने में लगे हैं.
इस बार नगर पंचायत के सभी वार्डों में मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है. स्थानीय विकास, बुनियादी सुविधाएं और जनसमस्याएं चुनाव का मुख्य मुद्दा बनी हुई हैं. चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है तथा प्रचार अभियान ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है.
*वार्डवार प्रत्याशी एवं चुनाव चिन्ह इस प्रकार हैं*
वार्ड 1:
उत्तम कुमार महांती- अलमारी.
उमापदो मुखी- बेबी वॉकर.
राकेश कुमार महांती- बल्ला.
राजकुमार महांती- मोतियों का हार.
वार्ड 2:
विक्रम सिंह मोदक- अलमारी.
विजय कुमार दत्ता- बेबी वॉकर.
संतोष प्रजापति- बल्ला.
वार्ड 3:
ज्योति साहू- अलमारी.
रूनु मोदक- बेबी वॉकर.
रूपा देवी- बल्ला.
वार्ड 4:
पार्वती तापे- अलमारी.
सुषमा तियु- बेबी वॉकर.
वार्ड 5:
गौतम नायक- अलमारी.
राजकिशोर मुखी- बेबी वॉकर.
वार्ड 6:
बबिता कामिला- निर्विरोध निर्वाचित.
वार्ड 7:
रूपा दारोघा- अलमारी.
सविता पटनायक- बेबी वॉकर.
वार्ड 8:
अविनाश कवि- अलमारी.
मीरा बारीक- बेबी वॉकर.
राकेश रंजन पति- बल्ला.
राजेश कुमार पटनायक- मोतियों का हार.
सुदीप कुमार महांती- ब्लैक बोर्ड.
रेखा महांती- साइकिल पम्प.
वार्ड 9:
कालीचरण साहू- अलमारी.
पिंकी मोदक- बेबी वॉकर.
रुपेश कुमार बारीक- ब्लैक बोर्ड.
मनोज कुमार कवि- मोतियों का हार.
वरुण कुमार साहू- बल्ला.
राजेश कुमार बारीक- साइकिल पम्प.
वार्ड 10:
युगल तापे- अलमारी.
शांति गोडसेरा- बेबी वॉकर.
वार्ड 11:
अंजलि राय- अलमारी.
सांत्वना दाश- बेबी वॉकर.

