सरायकेला/ Pramod Singh जिले में नगर निकाय चुनाव के नामांकन के चौथे दिन सोमवार को अध्यक्ष और मेयर पद पर पूरी तरह सन्नाटा रहा. सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष और आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ. हालांकि दोनों पदों के लिए एक- एक नामांकन पत्र की खरीद जरूर की गई.

वार्ड पार्षद पद पर कुल 28 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. इसमें सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र से 5 और आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र से 23 उम्मीदवार शामिल हैं. सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में वार्ड पार्षद पद के लिए 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 5 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया.
दाखिल नामांकन में वार्ड संख्या 8 से अविनाश कवि और गणेश महंती, वार्ड संख्या 9 से पिंकी मोदक और मनोज कुमार कवि तथा वार्ड संख्या 11 से अंजली राय शामिल हैं.
सरायकेला नगर पंचायत में नामांकन पत्र खरीद के तहत वार्ड 1 से 1, वार्ड 2 से 2, वार्ड 4 से 2, वार्ड 7 से 2, वार्ड 9 से 1 और वार्ड 10 से 2 आवेदन पत्र लिए गए. वहीं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में वार्ड पार्षद पद के लिए 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि 7 नामांकन पत्रों की खरीद हुई. दाखिल नामांकन के अनुसार वार्ड संख्या 2 से 2, वार्ड 3 से 1, वार्ड 4 से 2, वार्ड 5 से 1, वार्ड 6 से 3, वार्ड 7 से 1, वार्ड 9 से 1, वार्ड 22 से 2, वार्ड 23 से 1, वार्ड 24 से 2, वार्ड 27 से 1, वार्ड 30 से 2, वार्ड 33 से 2 और वार्ड 34 से 2 प्रत्याशियों ने नामांकन किया.
आदित्यपुर नगर निगम से नामांकन करने वालों में रेणु सिंह, चंचल कुमारी, जुली महतो, अभि मुखी, पंडी मुखी, स्वीटी मुखी, वैजंती बारी, सतीश कुमार, महेंद्र प्रसाद यादव, खिरोध सरदार, रीता देवी, रिंकी देवी सहित अन्य उम्मीदवार शामिल हैं.
फिलहाल अध्यक्ष और मेयर पद पर नामांकन नहीं होने से राजनीतिक सरगर्मी कुछ धीमी नजर आई, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए मुकाबला धीरे- धीरे दिलचस्प होता जा रहा है.

