सरायकेला:

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)- सह- उपायुक्त के निर्देशानुसार नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2026 के दौरान आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग को सक्रिय किया गया है.
इस जन शिकायत कोषांग के माध्यम से नागरिक निर्वाचन से संबंधित किसी भी शिकायत, सूचना या समस्या का त्वरित संज्ञान लिया जाएगा और संबंधित पदाधिकारी/ निर्वाची पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध रूप से उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा. शिकायतों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक प्रशासनिक एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी ताकि मतदान निर्बाध, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सके.
नागरिक नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2026 से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर 06597-234008 एवं 06597-1950 पर संपर्क कर सकते हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)- सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि केवल निर्धारित हेल्पलाइन का उपयोग करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.

