सरायकेला/ Pramod Singh थाना परिसर में बुधवार को मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने की. बैठक में उपस्थित शांति समिति के सभी सदस्यों ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए. जिला मुख्यालय सरायकेला एवं ग्रामीण क्षेत्र में हर साल चार जगह पर मोहर्रम का जुलूस निकाला जाता था लेकिन इस बार तीन स्थानों में मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण कर रूट चार्ट के बारे में जानकारी ली जाएगी इसके पश्चात ही जुलूस निकली जाएगी.

अंचलाधिकारी ने सभी सदस्यों से कहा कि वह शांतिपूर्वक मोहर्रम का त्योहार मनाए. थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलानेवालों पर कार्रवाई की जायेगी. सोशल मीडिया पर किसी तरह का आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालो को बख्शा नहीं जायेगा.
मुहर्रम जुलूस के दौरान अश्लील व भड़काऊ गाना नहीं बजाने को कहा. ऐसा करने वाले मुहर्रम कमेटी के लोगो के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. सभी मुहर्रम कमेटी से निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया. शांति समिति की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह, अंचलाधिकारी भोलानाथ महतो, इंस्पेक्टर नितिन कुमार, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चैधरी समाजसेवी जलेश कबि तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

