सरायकेला: विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य ने शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सरायकेला- खरसावां से पुनः मुलाकात कर सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 को आरक्षित किए जाने के मामले पर जानकारी ली.

सनंद कुमार आचार्य ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राज्य चुनाव आयोग को मेल के माध्यम से पत्राचार किया गया है और इस संबंध में आवश्यक सभी दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि आगामी एक से दो दिनों के भीतर इस मामले पर निर्णय ले लिया जाएगा. साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सोमवार को वार्ड संख्या 10 से एक प्रतिनिधिमंडल राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधे श्याम से मुलाकात करेगा.
इस अवसर पर वार्ड संख्या 10 के चंदन साहू, ज्ञान रंजन आचार्य, दुखु राम साहू, कालिया साहू, सुभाष साहू, आकाश साहू, विजय साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे.

