सरायकेला: थाना क्षेत्र के कोलाबीरा गांव के एक युवक की गुमशुदगी का मामला सामने आया है. युवक बीते पांच जून से लापता है. युवक का नाम कृष्णा नायक उर्फ पिंटू नायक है. परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है मगर अबतक उसका सुराग नहीं लगा है जिससे परिजन परेशान हैं.

बताया जा रहा है कि बीते 5 जून 2025 को पिंटू अपने घर से बीरबांस गांव जाने के लिए निकला था. लेकिन, आजतक वापस नहीं लौटा है. पिंटू नायक के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता नायक, दो बेटियां, एक बेटा और बूढ़ी विधवा मां है. पत्नी सुनीता नायक ने सरायकेला थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज की है. सूत्रों के अनुसार, पिंटू नायक 5 जून 2025 को संध्या 5:00 बजे के लगभग गांव के वार्ड सदस्य चंदन महतो के पास गए थे और उनसे अपनी पत्नी को बीरबांस गांव ले जाने के लिए बाइक मांगने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि वह एक घंटे में वापस आ जाएंगे, लेकिन इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

