सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग और चांडिल थाना की संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची- टाटा मुख्य मार्ग पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ औचक निरीक्षण अभियान चलाया. अभियान के दौरान पत्थर खनिज से लदे दो टाटा 407 वाहन को अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर जप्त किया गया.

जप्त किए गए वाहनों का पंजीयन संख्या JH05AY- 8931 और JH05S- 7368 है. दोनों वाहनों को विधिवत कार्रवाई करते हुए चांडिल थाना में सुपुर्द कर दिया गया है. मामले में खनन अधिनियम और संबंधित नियमों के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण या परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित जांच अभियान चलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.

