सरायकेला/ Pramod Singh उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग, सरायकेला पुलिस और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुजू में अवैध बालू उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन
अभियान के दौरान तीन ट्रैक्टरों को अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया और राजनगर थाना को सुपुर्द किया गया. साथ ही लगभग 15,000 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू को भी जब्त किया गया. संबंधित प्रकरण में राजनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून के तहत सख्ती बरती जाएगी.

विज्ञापन
