सरायकेला/ Pramod Singh खनिज नियमों के अनुपालन को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग की कार्रवाई जारी है. बुधवार को खनन विभाग की टीम ने कांड्रा थाना और गम्हरिया थाना क्षेत्र के पिंडराबेरा में रेडिमिक्स इकाइयों का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सभी इकाइयों से भंडारित बालू और पत्थर के वैध कागजात, भंडारण पंजी और परिवहन दस्तावेज मांगे गए. खनन कार्यालय द्वारा दस्तावेजों की विधिवत जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. वहीं, खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन विभाग की टीम ने पत्थर लदे दो हाइवा वाहनों को जब्त किया. इस संबंध में कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. खनन विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिला है कि जिले में खनिज नियमों के अनुपालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है.

विज्ञापन
