सरायकेला/ Pramod Singh उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो की अध्यक्षता में सोमवार को जिले के विभिन्न पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में सड़क सुरक्षा, जनसुविधा एवं नियामकीय अनुपालन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए.

जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि “नो हेलमेट – नो सीट बेल्ट – नो फ्यूल” की नीति का सभी पेट्रोल पंपों पर कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा. साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित फ्लेक्स एवं बैनर पेट्रोल पंप परिसर में अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे, ताकि नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ सके.
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि पेट्रोल पंप परिसर में स्वच्छ शौचालय और पेयजल जैसी आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो. इसके अलावा, संचालकों को अपने ट्रेड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन समय- समय पर अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया.
जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा, ताकि प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित प्रावधानों का पालन सुनिश्चित हो सके. बैठक में परिवहन विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
