सरायकेला/ Pramod Singh जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल, सरायकेला में शनिवार को मासिक तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है. शिविर का नेतृत्व NCD सेल द्वारा किया गया.

विज्ञापन
शिविर में मानसिक रोगों से ग्रसित मरीजों की जांच विशेष रूप से प्रशिक्षित चिकित्सकों डॉ. एस.के. झा एवं डॉ. राजकुमार द्वारा की गई. मरीजों को अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवा भी दी गई. इस शिविर में कुल 130 मानसिक रोगियों की जांच की गई, जिनमें 125 पुराने फॉलो-अप मरीज और 5 नए मरीज शामिल थे. जिला प्रशासन द्वारा आमजन के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर निरंतर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जिले के प्रत्येक मानसिक रोगी को समय पर सही उपचार और परामर्श मिल सके.

विज्ञापन
