सरायकेला: नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर केवीपीइस गर्ल्स हाई स्कूल में बालिकाओं को सम्मानित करते हुए उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया.


इस मौके पर मनोज चौधरी ने कहा कि बेटियां ईश्वर का वरदान और जीवन का आधार हैं. उन्होंने बताया कि हमारे ग्रंथों में भी बेटियों को देवी का स्वरूप माना गया है और इसलिए प्रत्येक बालिका को समान प्यार, सम्मान और अवसर दिया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि लड़कों की तरह ही देश की बेटियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश का नाम रोशन किया है.
मनोज चौधरी ने कल्पना चावला, महामहिम द्रौपदी मुर्मू, अवनी लेखरा, सुनीता विलियम्स, सायना नेहवाल और प्रियंका चोपड़ा जैसे उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी बेटियों को आगे बढ़ाने वाली नीतियों के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए, जो लड़कियों के अधिकारों की रक्षा करें और उन्हें नेतृत्व करने में सक्षम बनाएं. इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य नारायण कुमार, शिक्षिका मीनाक्षी और अन्य शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
