सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने नवपदस्थापित प्रशासक सुधीर बोदरा से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पिछले प्रशासक के भ्रष्टाचार की जांच में सहयोग का आश्वासन दिया और भ्रष्टाचार मुक्त माहौल में कार्य करने की अपील की.

चौधरी ने बरसाती बीमारियों से बचाव के लिए एंटी लार्वा स्प्रे, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, फॉगिंग और नियमित साफ- सफाई कराने की मांग रखी. उनका कहना था कि इन उपायों से मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है. उन्होंने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को जुस्को की बिजली से जोड़ने का मुद्दा भी उठाया. चौधरी ने बताया कि जुस्को द्वारा कनेक्शन देने का प्राक्कलन पहले ही नगर पंचायत कार्यालय को मिल चुका है और शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता है. प्रशासक सुधीर बोदरा ने सभी मांगों को गंभीरता से लिया और जल्द कार्य योजना बनाकर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया. चौधरी ने उम्मीद जताई कि नगर पंचायत क्षेत्र में जल्द ही मूलभूत सुविधाओं में सुधार और पारदर्शी प्रशासन देखने को मिलेगा.

