सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत अध्यक्ष पद के झामुमो समर्थित उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी ने चुनावी सरगर्मी के बीच वार्ड नंबर 10 के शहरी क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे पूरे इलाके में चुनावी माहौल गरमाता दिखा.

जनसंपर्क के दौरान मनोज कुमार चौधरी ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और नगर विकास से जुड़ा अपना विजन साझा किया. उन्होंने सड़क, नाली, पेयजल, सफाई व्यवस्था और अन्य शहरी सुविधाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया. स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि जीत के बाद बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
अभियान के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. कई स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत किया और खुलकर समर्थन जताया. मनोज कुमार चौधरी ने दावा किया कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जो चुनाव परिणाम में सकारात्मक रूप से दिखेगा.
झामुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि वार्ड 10 में दिख रहा जनसमर्थन बदलाव का संकेत है. राजनीतिक दृष्टि से यह जनसंपर्क अभियान काफी अहम माना जा रहा है.

