सरायकेला/ Pramod Singh जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा सरायकेला प्रखंड अतर्गत पंडरा पंचायत के ग्राम पाटाहेसल में रविवार को श्री श्री हरि मन्दिर के छत ढलाई में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को मंदिर निर्माण सामग्री एवं शारीरिक, मानसिक रूप से सहयोग किया.

मालूम हो कि इस मन्दिर का निर्माण कई वर्षों से अपूर्ण था, आज अंततः गांव के युवा, बुजुर्ग, महिलाओं एवं शुभचिंतकों के सहयोग से सफल हुआ. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने ग्रामवासियों की इस पहल की सराहना की और कहा कि सामूहिक प्रयास से ही ऐसे कार्य संभव हो पाते हैं. उन्होंने कहा कि पाटाहेसल ग्राम के लोगों की एकता और सहयोग की भावना ने इस मंदिर के निर्माण को संभव बनाया है. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने ग्रामवासियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयासों से ही समाज की प्रगति और विकास संभव हो पाता है. इस मौके पर ग्रामवासियों ने जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके समर्थन से ही यह कार्य संभव हो पाया है. इस अवसर पर ग्राम के लोगों ने एकजुट होकर मंदिर के निर्माण में अपना योगदान दिया और इसे सफल बनाया.

