सरायकेला: अखिल झारखंड छात्र यूनियन (AJSU) के जिला उपाध्यक्ष और खरसावां प्रखंड प्रमुख महेंद्र जामुदा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि पार्टी द्वारा हाल में लिए गए कुछ नीतिगत निर्णय उनकी विचारधारा के बिल्कुल विपरीत हैं, जिससे वे आहत हैं. इसी कारण उन्होंने स्वेच्छा से पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया है.

श्री जामुदा ने अपने पत्र में कहा है कि यह निर्णय उन्होंने पूरी इच्छा से लिया है और संगठन से किसी भी प्रकार की नाराजगी नहीं है, बल्कि वैचारिक मतभेद के कारण यह कदम उठाया गया है. उन्होंने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष से आग्रह किया है कि उनका त्यागपत्र स्वीकार किया जाए.
स्थानीय राजनीतिक हलकों में उनके इस्तीफे की चर्चा जोरों पर है. बताया जा रहा है कि महेंद्र जामुदा लंबे समय से AJSU संगठन से जुड़े रहे हैं और रायकेला- खरसावां क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
