सरायकेला/ Vikash Thakur जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो की लगातार पहल का असर अब ज़मीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है. वर्षों से एक ही प्रखंड में पदस्थापित मनरेगा संविदा कर्मियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो गई है. बताया गया कि जिले में 10- 12 वर्षों से कार्यरत कनीय अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक लेखा, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कई संविदा कर्मियों का स्थानांतरण मनरेगा संविदा सेवा शर्त नियमावली के तहत किया जा रहा है.

जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने जिला स्तरीय बैठक में इस मुद्दे को मजबूती से रखा था. उन्होंने स्पष्ट कहा था कि जनहित और कार्यहित के लिए लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मियों का स्थानांतरण आवश्यक है. इसी क्रम में 13 जून 2025 को कुकड़ू में आयोजित जनता दरबार में भी उन्होंने इस मुद्दे को खुलकर उठाया था और बाद में उपायुक्त व उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर शीघ्र स्थानांतरण की मांग की थी.
उनकी पहल पर उपायुक्त द्वारा 05 नवंबर 2025 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया, जिसमें सभी संबंधित मनरेगा कर्मियों को तीन दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है. उनका मानना है कि स्थानांतरण से मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और कार्य संस्कृति में सुधार होगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
