सरायकेला/ Pramod Singh जिला अंतर्गत नव साक्षरों के लिए रविवार को बुनियादी साक्षरता आंकलन एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा का सफल आयोजन किया गया. इस परीक्षा में जिले के सैकड़ों नव साक्षरों ने हिस्सा लिया.

जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने बताया कि जांच परीक्षा को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई थी. डीईओ के अनुसार पूरे जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.
परीक्षा के दौरान स्टेट टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस क्रम में टीम ने सरायकेला प्रखंड के माणिक बाजार परीक्षा केंद्र का दौरा कर केंद्राधीक्षक रवीन्द्रनाथ पड़िहारी से परीक्षा संचालन की जानकारी ली. परीक्षा आयोजन पर संतोष जताते हुए टीम ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
स्टेट टीम में एनसीईआरटी नई दिल्ली से डॉ. मोनालिसा पॉल, राज्य कॉर्डिनेटर जावेद अनवर, गम्हरिया बीईईओ सुब्रता महतो एवं खरसावां बीईईओ नवल किशोर सिंह शामिल थे. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सांत्वना जेना, प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार और विद्यालय के सभी वीक्षक भी मौजूद रहे.

