सरायकेला: खेलो झारखंड कार्यक्रम के तहत सरायकेला- खरसावां जिले के कई प्रखंडों में शिक्षा विभाग पर भारी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं. इस मामले में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर जांच की मांग की है.

शिकायत के अनुसार खरसावां प्रखंड के अर्जुना स्टेडियम में चल रहे फुटबॉल मैचों में खिलाड़ियों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया. कई मैच बिना खेले टॉस और पेनल्टी कॉर्नर से विजेता तय किया गया, जिसे अनुचित बताया जा रहा है. खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था बेहद निम्न स्तर की रही. 400 खिलाड़ियों की उपस्थिति में केवल 200 के लिए खिचड़ी उपलब्ध कराई गई और सुबह सात बजे बुलाए गए खिलाड़ियों को दोपहर तीन बजे भोजन मिला.
पत्र में यह भी कहा गया है कि आयु वर्ग की अनदेखी की गई और 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के साथ खेलाया गया. इसके अलावा प्रतियोगिता में लगे शिक्षकों को धमकाने की भी शिकायत की गई है.
शिकायतकर्ता ने कहा कि फुटबॉल के अंडर-14, 17 और 19 बालक-बालिका वर्ग में दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया लेकिन अधिकांश टीमों के साथ मैच कराए बिना टॉस से हार- जीत का फैसला कर दिया गया. इस मामले को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में आक्रोश है और लोग कार्यक्रम की सार्थकता पर सवाल उठा रहे हैं. मनोज कुमार चौधरी ने मांग की है कि खेलो झारखंड जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हुई अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
