सरायकेला-खरसावां: पुलिस ने जिले में अफीम की अवैध खेती को रोकने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे प्री कल्टीवेशन ड्राइव के तहत ग्रामीणों को अफीम की खेती के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जा रहा है.

इस क्रम में ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नारो बाजार, कुचाई थाना क्षेत्र के अरुआ गांव, दलभंगा ओपी क्षेत्र के मुटूगोड़ा, टोला गिरुपानी और दांगीलबेड़ा में ग्राम सभाएं आयोजित की गईं. वहीं खरसावां थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय, गांगुडीह में छात्रों और छात्राओं को विशेष जागरूकता कार्यक्रम के जरिए जानकारी दी गई.
थाना प्रभारियों ने स्थानीय भाषा में अफीम की खेती के नुकसान और कानूनन सजा से संबंधित जानकारी साझा की. लोगों को यह भी बताया गया कि अफीम की खेती के स्थान पर वैकल्पिक फसलों को अपनाना न केवल कानूनी रूप से सुरक्षित है बल्कि आर्थिक रूप से भी लाभकारी है.
अभियान के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, छात्रों और छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे किसी भी परिस्थिति में अफीम की खेती नहीं करेंगे. पुलिस का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
