सरायकेला/ Pramod Singh जिला के खरसावां शहरी क्षेत्र में जल संकट की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. क्षेत्र के शिक्षाविद् और युवा समाजसेवी आलोक दास ने इस मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तत्काल समाधान की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया है.

आलोक दास ने बताया कि खरसावां में जल संकट की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकल सका है. उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति के लिए लगाई गई फिल्टर मशीनों की स्थिति खराब है, कई मशीनें पूरी तरह से खराब पड़ी हैं और पुरानी पानी टंकी में लीकेज की समस्या के कारण पानी का समुचित भंडारण नहीं हो पा रहा है.
उन्होंने यह भी बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई नई पानी टंकी वर्षों से बनकर तैयार खड़ी है, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से उसका अब तक उपयोग शुरू नहीं हो सका है. इससे स्थानीय लोग पेयजल के लिए परेशान हैं और कई मोहल्लों में नियमित तौर पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है.
आलोक दास ने मांग की कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द जर्जर मशीनों की मरम्मत कर नई टंकी को चालू करे, ताकि आम लोगों को इस विकट समस्या से राहत मिल सके.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
