सरायकेला: खरसावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो युवकों को पकड़ लिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने इनके पास से देशी कट्टा, चार गोली, एंड्रॉयड मोबाइल और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है. इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अपराध को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ घूम रहे हैं. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जैसे ही पुलिस की टीम प्लस-2 हाई स्कूल, खरसावां पहुंची, बाईक सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा और तलाशी लेने पर अभियुक्त राजकिशोर प्रमाणिक के पास से देशी कट्टा, चार गोली, OPPO का एंड्रॉयड मोबाइल, गमछा और रॉयल एनफील्ड 350 मोटरसाइकिल बरामद किया.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजकिशोर प्रमाणिक उर्फ द्वारपाल का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसपर पहले भी खरसावां थाना कांड संख्या-47/18, धारा 399/402/414 भादवि दर्ज है. साथ ही घटना में शामिल एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है.
बरामद सामानों में एक देशी कट्टा, चार गोली, OPPO कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक गमछा शामिल है. इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा, पुअनि० प्रकाश कुमार, सअनि० आनन्द कुमार, सअनि० नागेश्वर सिंह मुण्डा और रिजर्व गार्ड खरसावां के जवान शामिल थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
