सरायकेला: खरसावां पुलिस ने सीएलए एक्ट से जुड़े पुराने मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. थाना क्षेत्र के लंबित मामलों के तहत पुलिस ने फरार अभियुक्तों के घरों पर इश्तहार चस्पा किया.

जानकारी के अनुसार, धारा 120बी आईपीसी तथा सीएलए एक्ट में फरार अमित हांसदा के गोमिया थाना क्षेत्र के ढोडी स्थित घर, वैशाखी के तमाड़ थाना क्षेत्र के अहरंगा गांव स्थित घर, सुनीता मुंडा के खरसावां थाना क्षेत्र के रायजामा स्थित घर, गुलशन सिंह मुंडा के बुंडू थाना क्षेत्र के बारुहातु गांव स्थित घर तथा सागर सिंह सरदार के नीमडीह थाना क्षेत्र के बोनाडीह गांव स्थित घर पर इश्तहार लगाया गया. पुलिस ने बताया कि ये सभी अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं और गिरफ्तारी से बचते रहे हैं. इश्तहार चस्पा करने के बाद अब इन पर कानूनी कार्रवाई की अगली प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

