सरायकेला- खरसावां पुलिस द्वारा वर्तमान फ़सलीय वर्ष में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के लिए प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दलभंगा ओपी परिसर में स्थानीय मानकी मुण्डा और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई.

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने अफीम की अवैध खेती रोकने और वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने पर जोर दिया. स्थानीय मानकी मुण्डा और जनप्रतिनिधियों ने अफीम की खेती नहीं करने की शपथ ली. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला ने उपस्थित ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी तथा उन्हें वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
