सरायकेला- खरसावां: जिले में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के उद्देश्य से सरायकेला- खरसावां पुलिस ने इस फसलीय वर्ष में प्री कल्टीवेशन ड्राइव की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत ग्रामीणों और विद्यार्थियों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है ताकि अवैध खेती पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके.

अभियान के तहत 11 सितंबर 2025 को कुचाई थाना, दलभंगा ओपी अंतर्गत ग्राम सियाडीह, गिलुआ और रोलाहातु में तथा रोलाहातु स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया. खरसावां थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार खरसावां, ईचागढ़ थाना के टीकर गांव और चौका थाना क्षेत्र के बलीडीह गांव में भी अवैध खेती और विक्रय निषेध विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए.
अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव और कानूनी प्रावधानों की जानकारी स्थानीय भाषा में दी. साथ ही ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया. उल्लेखनीय है कि पिछले फसलीय वर्ष 2024-25 में जिले में 678.96 एकड़ क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती का विनष्टीकरण किया गया था.
सरायकेला- खरसावां एसपी ने बताया कि इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पंचायतवार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और सिविल सोसाइटी को भी अभियान में जोड़ा जा रहा है. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी फसलीय वर्ष में अफीम की अवैध खेती करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मुकेश कुमार लुणायत (एसपी)

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
