सरायकेला: जिले में इंडिया न्यूज वायरल की खबर का असर हुआ है. जहां हमारी रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर कांड्रा- चांडिल मार्ग पर मानीकुई में स्वर्णरेखा नदी पर बने पुल के जर्जर हालत की जानकारी ली.

मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि कार्यपालक अभियंता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को जर्जर पुल की तत्काल मरमति करा दी गई है. मालूम हो कि उक्त पुल काफी जर्जर हालत में है. पुल पर बने गड्ढों से सरिया नजर आने लगा है. उक्त मार्ग से हरदिन सैकड़ों छोटे- बड़े वाहनों का आवागमन होता है. सड़क खराब होने के कारण कई बार यहां दुर्घटनाएं होते रहते हैं. दो दिन पूर्व गड्ढे में फंसकर दो- दो वाहन खराब हो गए थे जिससे उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था. इंडिया न्यूज वायरल ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसपर विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए जर्जर सड़क का मरम्मत कराया.

