चांडिल/ Afroj Mallick अनुमंडल के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में सड़को पर जलजमाव की गंभीर स्थिति को उजागर किए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और नगर परिषद की टीम जलनिकासी की व्यवस्था सुधारने में जुट गई है ताकि लोगों को राहत मिल सके.

विज्ञापन
मालूम हो कि इंडिया न्यूज वायरल बिहार झारखंड ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इतना ही नहीं जलजमाव के कारण गुरुवार को बिजली के ट्रांसफार्मर से करंट लगने के कारण एक गाय की भी मौत हो गई थी. खबर के वायरल होते ही कपाली नगर परिषद और बिजली विभाग ने तत्परता दिखाते हुए अपनी एक टीम को मौके पर भेजा. स्थानीय लोगों ने इंडिया न्यूज़ वायरल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया की सशक्त भूमिका से ही प्रशासन सक्रिय हुआ और समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू हुई.

विज्ञापन
