सरायकेला (Pramod Singh) स्थानीय श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक मे कार्तिक पूर्णिमा व पंचक महापर्व के अवसर पर 5 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. जिसमें ओड़िसा पूरी धाम के महान भागवत कथा वाचक गौरहरी दास द्वारा श्रीमद भागवत प्रवचन का आयोजन किया जाएगा.

भागवत कथा 3 नवम्बर से 7 नवम्बर तक शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिदिन होगा और प्रवचन के बाद प्रत्येक दिन प्रसाद का वितरण होगा. 8 नवम्बर को पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण होने के कारण सुबह से ही महाप्रभु मंदिर का कवाट बंद हो जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष सुदीप पटनायक, सचिव पार्थ सारथी दास, बादल दुबे, चंद्रशेखर कर, चिरंजीवी महापात्र, परशुराम कबि, राजीव महापात्र, गणेश सतपति,बद्री दरोगा,दुखुराम साहू, काशीनाथ कर व राजा ज्योतिषी समेत अन्य उपस्थित थे.

