चांडिल (Afroz Mallik) अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हबीबुल रहमान नामक युवक 14 सितंबर 2025 की सुबह 9 बजे से रहस्यमयी तरीके से लापता है. वह कपाली वार्ड नंबर 6, रोड नंबर 15, क्रॉस रोड नंबर 3, मजार रोड कबीरनगर स्थित किराए के मकान में रहता था.

परिवार का कहना है कि युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. लापता होने के बाद से परिजन बेहद परेशान हैं और लगातार उसे खोज रहे हैं. हबीबुल रहमान के परिवार ने क्षेत्र के नागरिकों से मदद की अपील की है.
परिवार ने बताया है कि यदि किसी को युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो वह तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें – 8877017770 या 8210310488. परिवार का कहना है कि हर छोटी जानकारी भी उनके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है और इससे युवक को ढूंढने में मदद मिलेगी. स्थानीय लोग भी इस घटना से चिंतित हैं और युवक की सकुशल बरामदगी की उम्मीद कर रहे हैं.

